संछिप्त बिबरण:-
श्री चौधरी महबूब अली कैसर एक प्रसिद्ध राजनेता हैं और वर्तमान में खगड़िया के सांसद हैं| उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। महबूब अली कैसर का जन्म सहारसा में हुआ था और वह बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय श्री चौधरी सलाहुद्दीन के पुत्र हैं| वे बिगत दो बार से N.D.A समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी से सांसद हैं /
शैक्षणिक योग्यता:-ग्रेजुएट(इतिहास),अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
राजनीतिक घटनाक्रम:-
- 2014 खगरिया से 16 वीं लोकसभा में चुने गए उन्होंने आरजेडी के कृष्णा कुमारी यादव को हराया।
- 2014 उन्हें कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय पर स्थायी समिति के सदस्य नियुक्त किया गया था।
- निजी सदस्यों के बिल और संकल्प पर समिति के सदस्य बने।पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय की परामर्श समिति के सदस्य चुने गए। 2010 – 2013 बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे। 2009 फिर से बिहार विधान सभा (उप-चुनाव) के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। 2008 – 2010 बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने।
उपलब्धियां एबं कार्य :-
- प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड में एम.आर.एल.ओ-4 N.H 31 देवठा के बजरंगवली स्थान से भाया नवटोलिया पैकांत होते हुए पहाड़पुर तक 13. 910किलोमीटर सड़क की स्वीकृति |
- परबत्ता प्रखंड में एम.आर.एल.-13 कुल्हड़िया भाया करना होते हुए भौर काठ होते हुए भौर काठ दक्षिण किनरा टोला तक 6 किलोमीटर सड़क की स्वीकृति हुई|
- खगड़िया में दिव्यांगजनों को तिपहिया साइकिल का वितरण|
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बेलदौर विधानसभा के ज़मींदारी बांध पनसलवा चौक से दिघौन डिह तक पथ निर्माण कार्य का शुभआरंभ|
- प्रधानमंत्री ग्रामसड़क योजना बेलदौर विधानसभा के ददरोजा से तरौना वासा के नजदीक पुल निर्माण कार्य का उद्घाटन|
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत शोभनी से सिमराहा तक सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन|
- खगड़िया में 365 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण का निःशुल्क वितरण|
- गोगरी में 308 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण का निःशुल्क वितरण|
- राजेंद्र-चौक से बखरी बस स्टैंड तक 6. 64 करोड़ की राशि की स्वीकृति|
- ज़िले के सदर हॉस्पिटल में 20 I.C.U बेड का निर्माण|
- खगड़िया में 145. 61 करोड़ से बनेगा 2 रेलवे ओवर ब्रिज|
- महेशखूंट रेलवेक्रासिंग पर रोड ओवरब्रीज के निर्माण होना प्रस्ताबित लगभग 49 करोड़ की राशि से इसका निर्माण कार्य 2022 -2023 में शुरू होने की संभावना है|
- खगड़िया से पश्चिम समपार संख्या 24 पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य स्वीकृत|
- उच्चतर शिक्षा का मिशन संकल्प -2022 के तहत् सिमरी बख्तियारपुर सहित समस्त कोसी क्षेत्र के 1,000 छात्र छात्राओं को गोद लेकर उन्हें सरकार से मान्यता प्राप्त देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में पढाने का संकल्प
गैलरी:-

AFTAB